प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में बांटा गया है। अब सरकार द्वारा इस योजना की 20वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 जून 2025 तक यह ₹2000 की राशि पात्र किसानों को मिल सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
कई राज्यों में लाभार्थियों की सूची (PM Kisan Beneficiary List 2025) पहले ही जारी कर दी गई है। जो किसान इस बार की किस्त लेना चाहते हैं, वे pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर “Farmer’s Corner” सेक्शन में दिए गए “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए किसान को अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सिलेक्ट करना होगा।
अगर किसी किसान का नाम सूची में नहीं है या उसे पिछली किश्तें नहीं मिली हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उसका e-KYC पूरा हुआ है, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है, और सभी डिटेल्स सही तरीके से पोर्टल पर अपडेट की गई हैं। कई जिलों में किसानों को केवल इसीलिए किस्त का पैसा नहीं मिल पाया क्योंकि उन्होंने e-KYC नहीं करवाया या आधार-बैंक लिंकिंग में गड़बड़ी थी। उदाहरण के तौर पर, बिहार के सीतामढ़ी जिले में 5,738 किसानों को इसी वजह से 20वीं किस्त से वंचित कर दिया गया।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि जो किसान e-KYC नहीं करवाएंगे, उन्हें आगे की किश्तें नहीं मिल पाएंगी। इसलिए जरूरी है कि सभी पात्र किसान जल्द से जल्द PM Kisan Portal पर जाकर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें। इसके अलावा IFSC कोड, अकाउंट नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियां भी सही दर्ज होनी चाहिए, जिससे भुगतान में कोई रुकावट न आए।
जो किसान पहले से इस योजना के लाभार्थी हैं और समय पर सभी दस्तावेज पूरे कर चुके हैं, उन्हें इस बार की 20वीं किश्त का पैसा बिना किसी परेशानी के सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से हर साल करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उन्हें खेती-किसानी में सहयोग मिलता है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं।
इसलिए अगर आप भी PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं या बनना चाहते हैं, तो जल्दी से पोर्टल पर लॉगिन करें, अपनी जानकारी अपडेट करें और यह सुनिश्चित करें कि आप आने वाली 20वीं किस्त का लाभ बिना किसी देरी के प्राप्त कर सकें।